Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने किया रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना की समीक्षा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना की जिला संचालन समिति की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में कुल 86 उत्पीड़न संबंधी शिकायतों पर शीघ्र ही निस्तारण/सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने का निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव को दिया। उन्होने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजनान्तर्गत सरकार द्वारा पीड़ित महिलाओं को सहायता राशि दी जाती है। पात्र पीड़िताओं को ससमय सहायता राशि न उपलब्ध कराने पर सख्त कार्यवाही की जायेंगी।
उन्होने कहा कि एसिड अटैक से पीड़ित महिला को रू0 03 लाख, दहेज उत्पीड़न से हुयी मृत्यु के संबंध में पीड़िता के बच्चे को रू0 03 लाख तथा बलात्कार की दशा में पीड़िता को अथवा पीड़िता के मृत्यु की दशा में बच्चें को रू0 10 लाख अन्य किसी भी प्रकार की यौनिक उत्पीड़न की दशा में सहायता राशि प्रदान की जाती है।
बैठक में सचिव जिला विधिक प्राधिकरण उमेश यादव, प्रभारी सीएमओ डा. जय सिंह, मुख्य कोषाधिकारी आत्मा प्रसाद बाजपेयी, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, सीओ पुलिस लाईन श्रीमती प्रीति खरवार, अभियोजन अधिकारी श्रीमती नीलिमा मिश्रा, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्र, गाइन्कोलॉजिस्ट डा. एस.के. मौर्य उपस्थित रहें।