Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

292 मत प्राप्त कर दुंर्गेश यादव अध्यक्ष निर्वाचित, विवेक प्रताप सिंह मंत्री बने

त्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन में उठे मुद्दे

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन और सल्टौआ विकास खण्ड के पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को सल्टौआ ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुआ। त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षोन्नयन गोष्ठी के बाद संघ के जिला उपाध्यक्ष  एवं चुनाव अधिकारी सुधीर तिवारी, एवं रूकुनुद्दीन  चुनाव पर्यवेक्षक राम सागर वर्मा की देख रेख में ब्लाक अध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ। इसमें 292 मत प्राप्त कर दुंर्गेश यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुये, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रताप नरायन चौधरी को 37 मत प्राप्त हुये।
चुनाव अधिकारी सुधीर तिवारी, एवं रूकुनुद्दीन ने बताया कि सर्व सम्मति से प्रताप नरायन चौधरी को संरक्षक, डा. दिवाकर मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक प्रताप सिंह मंत्री, रीना कन्नौजिया, उमाशंकर पाण्डेय, विजय कुमार भारती, सुशील गहलोत, अमित मिश्र,  धर्मराज यादव, सुनील कुमार उपाध्यक्ष,  प्रद्युम्नधर द्विवेदी संयुक्त मंत्री, रंजना चौधरी, सोहनाल यादव, मो. असलम, दीपचन्द, नितिन कुमार, संगठन मंत्री, रेहाना परवीन, गोविन्द, मनु प्रकाश श्रीवास्तव, प्रसून श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार, रत्नेश्वर नारायण पाण्डेय प्रचार मंत्री, शिवनन्दन मिश्र कोषाध्यक्ष, मनीष कुमार,  लेखाकार, राजकुमार आय व्यय निरीक्षक घोषित किये गये।
सल्टौआ गोपालपुर के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह और राम नगर ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह, जिला पंचायत सदस्य शंकर यादव ने इस अवसर पर 5 शिक्षक और 2 अनुचर को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। कहा कि शिक्षक की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती है।
सल्टौआ ब्लाक सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुये अधिवेशन में शिक्षकांें की समस्या, कर्तव्य, शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक अपनी ताकत को पहचाने और अधिकार हासिल करने के साथ ही कर्तव्य पर पूरा ध्यान दें। उन्होने  पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि शिक्षक समाज की धुरी है। पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करें।
पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ है, हमें अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ ही अधिकारों के लिये निरन्तर सक्रिय रहना होगा, संगठन की मजबूती आवश्यक है।
त्रैवार्षिक अधिवेशन  मंें मुख्य रूप से संघ पदाधिकारी उमाकान्त शुक्ल, सुरेश गौड़, सतिराम वर्मा, अशोक यादव, सनद पटेल, रवि सिंह, राजेश दूबे, डा. प्रमोद सिंह,  गिरजेश चौधरी, प्रवीन श्रीवास्तव, रजनीश यादव, गौरव चौधरी, शेषनाथ यादव, विजय यादव, प्रभाकर पटेल, हरेन्द्र यादव, विनोद यादव के साथ ही स्थानीय शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल रहे।