Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सपा नेता जितेंद्र यादव ने रोपे पौध

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: समाजवादी पार्टी के जिला सचिव जितेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत भानपुर के मंडप समय माता मंदिर प्रांगण में आम,आंवला,अमरूद,बेल के 11 वृक्ष लगाया गया ।

जितेंद्र यादव ने कहा कि आज श्रावण मास के पवित्र प्रथम सोमवार के अवसर पर  वृक्षारोपण का कार्य किया गया और यह वृक्षारोपण का कार्य लगातार जारी रहेगा । उन्होंने कहा की पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है, जिससे हम सभी को पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त होता है । पौधों से शीतल छाया और फल प्राप्त होते हैं, जिसके बिना वर्षा भी असंभव है । अगर हम वृक्षारोपण करेंगे तो हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा ।जितना अधिक हरियाली होगी  उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में – विपिन चौधरी,विशाल यादव,धर्मेंद्र चौधरी,अमित चौधरी,हरीश ,विकाश,विशाल,रवि यादव आदि उपस्थित रहे ।