Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

14 अगस्त को आयोजित हो रहे तिरगां यात्रा को लेकर तैयारियों पर चर्चा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्तीः आमआदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद की अध्यक्षता में प्रेस क्लब में पार्टी की एक बैठक हुई जिसमे लखनऊ में 14 अगस्त को आयोजित हो रहे तिरगां यात्रा को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। बौद्ध प्रान्त के महासचिव डा. संजय चौधरी ने कहा कि 14 अगस्त को राज्यसभा सांसद एवं उ.प्र. के प्रभारी संजय सिंह की अगुवाई में पार्टी कार्यालय से समतामूलक चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।
उ.प्र. के तमाम जनपदों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी इसमे हिस्सा लेंगे। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर भारतवासी के भीतर उल्लास देखा जा रहा है। कार्यक्रमों के माध्यम से भारत मां के अमर सपूतों के योगदान को याद किया जा रहा है। उन्होने नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष सहित प्रत्येक वार्ड में अपने प्रत्याशी खड़ा करने की बात कही। बैठक में महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, मिथिलेश भारती, महासचिव डीसी दुबे, चंदन तिवारी, डीएन त्रिपाठी, चंद्रभान कनौजिया, तिरंगा शाखा के प्रमुख डॉक्टर राम सुभाष वर्मा, नंदलाल केजरीवाल, प्रेमचंद्र चौधरी, फिरदौस अहमद, शेषनाथ चौधरी, अरुण प्रकाश, सुग्रीम यादव, जनकराज आदि मौजूद रहे।