Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिले में कोविड के 88 नये रोगी, 78 हुए स्वस्थ,भाटापारा में फिर बढ़ रहे मरीज


बलौदाबाजार,19 अक्टूबर/ जिले में कोविड के 88 नए रोगी मिले हैं। वहीं 78 मरीज़ों को इलाज़ में स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है। दो लोगों का मौत भी आज रिकार्ड हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज यहां बताया कि जिले में आज 729 लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए नमूना लिया गया। पूर्व में भेजे गए नमूने और आज के एंटीजन टेस्ट को मिलाकर 88 नये कोरोना मरीज़ सामने आए हैं। उन्होंने विकासखण्ड वार बताया कि बलौदाबाजार में 10, भाटापारा में 23, बिलाईगढ़ में 16, कसडोल से 8, पलारी से 6 और सिमगा से 25 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है। कोविड के दो पॉजिटिव मरीज़ों की मौत हो गई है। दोनों पुरुष हैं। एक कि उम्र 50 और दूसरे की 54 है। इसमें से एक भाटापारा और दूसरा बलौदाबाजार विकासखण्ड का है। कोविड से मरनेवालों की संख्या जिले में अब 69 तक पहुंच गई है। डॉ सोनवानी ने बताया कि जिले में अब तक 4869 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 3973 का इलाज़ हो चुका है। अब सक्रिय मरीज़ों की संख्या केवल 827 रह गई है। जिनका इलाज़ जारी है।