Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

ऐतिहासिक आसिफी इमामबाड़े में भूल भुलैया के ऊपर का गुम्बद गिरा, एक गाइड घायल

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: तेज हवा के साथ हुई बारिश में सोमवार को ऐतिहासिक आसिफी इमामबाड़े में भूल भुलैया के ऊपर का गुम्बद गिर गया। गुम्बद के मलबे की चपेट में आये इमामबाड़े का एक गाइड मुशीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश होने की वजह से सोमवार को आसिफी इमामबाड़े में सुबह से ही बड़ी तादाद में पर्यटकों भीड़ जुटी हुई थी। शाम को तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से भूल भुलैया के ऊपर बुर्ज के गुम्बद का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। वहां पर मौजूद हुसैनाबाद ट्रस्ट का कर्मचारी गाइड मुशीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। बारिश के चलते वहां पर पर्यटक के मौजूद न होने से बड़ा हादसा होते होते बच गया।

इमामबाड़ा घूमने आए पर्यटको को ट्रस्ट के कर्मचारियों ने माइक के जरिये वहां से हटाने का काम किया। आसिफी इमामबाड़े के प्रभारी हबीबुल हसन ने बताया कि मंगलवार सुबह मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा। एएसआई के अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मलबा हटाने के बाद गुम्बद की मरम्मत का काम भी शुरू हो जाएगा।
बेगमात रॉयल फैमिली ने जताई नाराजगी
बेगमात रॉयल फैमिली ऑफ अवध की अध्यक्ष प्रिंसेस फरहाना मालिकी ने इमामबाड़े की बुर्जी गिरने पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने हुसैनाबाद ट्रस्ट और एएसआई पर ऐतिहासिक इमामबाड़े की देखरेख न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अल्लाह का शुक्र है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ऐतिहासिक धरोहरो की देख भाल नहीं करेगी तो आने वाली नस्लें ऐतिहासिक इमारतों को सिर्फ इतिहास के पन्नों में ही देखने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने बुर्जी की मरम्मत जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की।