Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

स्कूली बच्चों के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूल प्रबंधको पर एफ.आई.आर. दर्ज कराने के निर्देश

                           मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मण्डलायुक्त ने दिया निर्देश
कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त गोविंदराजू एन.एस. ने कहा कि स्कूली बच्चों के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूल प्रबंधको पर एफ.आई.आर. दर्ज कराया जाय। बैठक में उपस्थित पुलिस उप महानिरीक्षक आर.के. भारद्वाज के द्वारा सम्भाग के तीनों जनपदांे में ऐसे स्कूल संचालक जो फिटनेस फेल वाहनों से बच्चों को ले जाने का कार्य कर रहे है, उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश तीनों जनपदो के पुलिस अधीक्षक को दिया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा टैम्पों, टेक्सी से ले जाये जाने पर एवं क्षमता से अधिक बच्चांे को भरे जाने पर एक सप्ताह का यातायात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया है। एन.एच.ए.आई. के हाईवे पर ओवर स्पीड वाहनों को चेक करने के लिए कैमरा लगवाये जाने के निर्देश पर एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों द्वारा हीलाहवाली किए जाने पर आयुक्त ने उनके विरूद्ध भारत सरकार को पत्र प्रेषित कराये जाने का भी निर्देश दिया है।
मा. उच्च न्यायालय के कमेटी के द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति की नवीन संरचना के संबंध में शासन के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है। उक्त अधिसूचना के अनुसार समिति की बैठक में संबंधित जनपद के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिशासी अभियन्ता एंव अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बैठक सम्पन्न करायेंगे और संबंधित जिले के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) इसमें सह सचिव के रूप में अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे।
उन्होने बताया है कि बस्ती में 24, संतकबीर नगर में 05 तथा सिद्धार्थनगर में 17 ब्लैकस्पाट चिन्हित किए गये है। तीनों जनपदों के एआरटीओ को इस संबंध में निर्देशित किया गया कि वे अपने जिले के सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इन ब्लैकस्पाटों पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से कार्यवाही सुनिश्चित कराये। बैठक का संचालन एआरटीओ प्रवर्तन रविकान्त शुक्ल ने किया।