Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

 अजय कुमार गिरी महंथ घोषितः महन्थई 6 सितम्बर को

महामण्डलेश्वर राजेश्वरानन्द जी महाराज को भू- समाधि

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। डारीडीहा दुर्गा मंदिर के महन्थ उदासीन छोटे अखाड़े के महामण्डलेश्वर राजेश्वरानन्द जी महाराज उर्फ राजू गिरी के आकस्मिक निधन से साधू सन्तों में भी शोक की लहर है। अखाड़े की परम्परा के अनुसार उत्तराधिकारी अजय कुमार गिरी द्वारा उन्हें मंदिर के निकट भू- समाधि दी गई।
उदासीन  अखाड़े के सन्न्त दिव्यांशु जी महराज ने बताया कि आगामी 6 सितम्बर को डारीडीहा दुर्गा मंदिर पर साधू सन्त भण्डारे के साथ ही उत्तराधिकारी  अजय कुमार गिरी को महन्थई सौपी जायेगी।
उदासीन छोटे अखाड़े के महामण्डलेश्वर राजेश्वरानन्द जी महाराज उर्फ राजू गिरी को भू- समाधि दिये जाने के दौरान मुख्य रूप से बालकदास जी महराज, रामनयन दास, श्याम सुन्दर दास, दिव्यांशु जी महराज, ग्राम प्रधान रामतेज चौधरी, सुरेन्द्र गिरी, वीरेन्द्र  कुमार गोस्वामी, बलराम गिरी, भजराम गिरी, सत्येन्द्र गिरी, काशी गिरी, विशाल गोस्वामी, विकास गोस्वामी, वीरेन्द्र यादव, माया देवी, रामपाल गिरी, मो. शफीक, श्याम गिरी, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, संदीप गोयल, अनूप मिश्र, विजय गिरी के साथ ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।