Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने चलाया हस्ताक्षर अभियानः धरना स्थगित

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान जारी है। जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में 27 अगस्त को बीएसए कार्यालय पर घोषित धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। अब यह धरना 20 सितम्बर को किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में पुरानी पेंशन नीति बहाली, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रसोइया आदि संविदा कर्मियों के नियमितीकरण किये जाने, नए मृतक आश्रितों को लिपिक व शिक्षक पद पर नियुक्ति व नियुक्त हो चुके मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को योग्यतानुसार उच्चीकरण, नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से शिक्षक विरोधी प्राविधान हटाने, सातवे वेतन आयोग की विसंगति दूर करने, राज्य कर्मचारियों एवं राजकीय शिक्षकों की भांति परिषदीय शिक्षकों एवं कर्मियों को निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने, राज्य कर्मचारियों की भांति अर्जित अवकाश  सुविधा बहाल करने, शिक्षकों के स्थानान्तरण और पदोन्नित समयबद्ध ढंग से किये जाने, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, परिषदीय विद्यालयों की परिसम्पत्त्यिों की सुरक्षा हेतु प्रत्येक विद्यालय में चौकीदार की व्यवस्था करने, रसोइयों को नियमित करने और सभी विद्यालयों में बच्चो के बैठने हेतु डेस्क, बेंच की व्यवस्था कराने सहित तमाम मांगों को शामिल किया गया है। यह जानकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने दी है।