Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कोविड-19 के खतरे को देखते हुए मंगलवार को दुकान खोलना कितना उचित


भाटापारा। भाटापारा शहर के व्यापारी गण किस मनसा से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं, यह समझ से परे हैं। हाल ही में प्रशासन द्वारा दुकान खोलने के सीमित समय को बढ़ाने के बावजूद भी मंगलवार को दुकान खोलने का निर्णय लेना किस हद तक शहर को समस्या में डाल सकता है, इसका अंदाजा तो उन्हें भी लग चुका है, उसके उपरांत भी जान जोखिम में खुद की और पूरे नगर की डाल कर काम करना कितना उचित है। विगत सप्ताह भर का भाटापारा में कोरोना पॉजिटिव औसतन देखा जाए तो 15 मरीज प्रतिदिन के हिसाब से निकलेगा, उसके बाद जी कुछ लोगों के स्वार्थ के चलते पूरे शहर को जान जोखिम में डालना समझदारी वाली बात तो कतई नहीं लगती। दीपावली, धनतेरस त्यौहार के एक-दो दिन पहले अगर मंगलवार आता है, तो दुकान खोलना उचित लगता है, पर त्यौहार के 20 25 दिन पहले से ही अगर मंगलवार को दुकान खोली जाए, तो समस्या और बढ़ सकती है। व्यापारी बंधुओं को इस विषय पर ध्यान देकर उचित निर्णय लेना चाहिए। इस विषय पर भाटापारा प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हमने किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया है।