Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बरेली: प्रेम प्रसंग पर चल रहे विवाद के बीच शनिवार सुबह युवक का पेड़ पर लटकता मिला शव

कबीर बस्ती न्यूजः

बरेली : दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग पर चल रहे विवाद के बीच शनिवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला तो माहौल गरमा गया। पैरों के साथ युवक के हाथ भी पीठ पीछे बंधे होने के बावजूद पुलिस के आत्महत्या बताने पर भड़के ग्रामीणों ने शीशगढ़.बहेड़ी रोड पर जाम लगा दिया। भारी तनाव देखते हुए कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी बुला ली गई। इसके बावजूद 12 घंटे बाद भी लगा हुआ था।शीशगढ़ के गांव कुतुकपुर में किसान रामधुन सुबह अपने खेत पर पहुंचे तो सालिकराम के पड़ोसी खेत में पेड़ पर युवक का शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त गांव जिया नगला के सुनील कुमार ;23द्ध के रूप में हुई। पिता आशाराम ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।इसमें कहाए सुनील शुक्रवार रात नौ बजे तक अपनी दुकान पर था। इसके बाद घर आकर सो गया। रात में वह कब घर से बाहर निकला और कौन उसे ले गयाए यह उन्हें नहीं पता। आशाराम ने आरोप लगाया कि तीन महीने पहले सुनील के गांव की ही दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम प्रसंग पर विवाद हुआ था। ग्राम प्रधान और गांव के लोगों ने इसे शांत करा दिया लेकिन युवती के घरवाले रंजिश मानने लगे।वे ही शुक्रवार रात घर में घुसकर सुनील को बुला ले गए और फिर हाथ.पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव पेड़ से लटका दिया। युवक का शव मिलने के बाद भारी तनाव के बावजूद शीशगढ़ पुलिस सुनील के आत्महत्या करने की बात पर अड़ी रही तो ग्रामीण भड़क गए। दोपहर डेढ़ बजे उन्होंने शीशगढ़.बहेड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का गुस्सा देखते हुए बहेड़ीए शाहीए शेरगढ़ समेत चार थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी बुला ली गई।