Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

कबीर बस्ती न्यूजः
बभनान (बस्ती): बभनान स्टेशन के पूरब व पश्चिम दो युवकों की ट्रेन के चपेट में आने से  दर्दनाक मौत हो गई।एक युवक सूरज पुत्र रामदीन निवासी बनगवां थाना खोड़ारे की बभनान के पूरब बागेश्वर नाथ मंदिर के पीछे थाना गौर क्षेत्र में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा सूरज मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
 सूरज रात में ही घर से निकल गया था परिजन उसकी तलाश कर रहे थे कि सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी बभनान गौर जनार्दन प्रसाद ने पहुंचकर शव को कब्जे में पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं दूसरी लाश बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्टेशन यार्ड में ही मिली जिसकी शिनाख्त नवीन यादव पुत्र मस्तराम निवासी करनपुर थाना छपिया जनपद गोंडा के रूप में हुई। अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से नवीन की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी लाइन से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी भीम सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे जिसकी सूचना जीआरपी मनकापुर को दी गई उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया।