Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

स्वास्थ्य सुविधाओं में जागरूकता के क्षेत्र में योगदान करें रोटेरियन- रूद्र प्रताप मिश्रा

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की बैठक में रचनात्मक कार्यक्रमों पर विमर्श

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की पाक्षिक बैठक क्लब अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रोटरी के रचनात्मक गतिविधियों के विस्तार एवं अन्य विन्दुओं पर विचार किया गया। मुख्य अतिथि नवागत ’मुख्य चिकित्सा अधिकारी रूद्र प्रताप मिश्रा ने कहा कि रोटरी क्लब का समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। कहा कि पोलियो को जड़ से मिटाने एवं कोरोना काल में रोटरी क्लबों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होने रोटरीजनोें का आवाहन किया कि वे स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु जागरूकता के क्षेत्र में योगदान करें।
विशिष्ट अतिथि सहायक मण्डलाध्यक्ष रोटेरियन  आशीष श्रीवास्तव ने रोटरी द्वारा समाज के हित में किये जा रहे अनेक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दिया। क्लब अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि कलब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर के साथ ही कोरोना संकट के समय हर स्तर पर लोगों का सहयोग किया गया। चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन किशन कुमार गोयल ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये कहा कि रोटरी क्लब ग्रेटर द्वारा शिक्षा, चिकित्सा सहित अनेक क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य किये जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि नवागत ’मुख्य चिकित्सा अधिकारी रूद्र प्रताप मिश्रा को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोविड नोडल अधिकारीअजीत कुमार कुशवाहा, क्लब सचिव प्रतिभा गोयल, डा. आलोक रंजन वर्मा, अनमोल मोदी, अभिषेक त्रिपाठी, डा. श्याम नरायन चौधरी, डा. अफजल हुसेन, राम दयाल चौधरी, विनय मौर्य, सुनील कुमार, सुमिर शौर्य, रंजीत के साथ ही क्लब के अनेक सदस्य, पदाधिकारी शामिल रहे।