Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गन्ने के खेत के बीच पेड़ से लटकता मिला शव

कबीर बस्ती न्यूजः
रिर्पोट- सौरभ मिश्र
बभनान (बस्ती): पुलिस थाना अंतर्गत महादेवा गांव मैं जूनियर हाई स्कूल के पीछे गन्ने के खेत के बीच में महुआ के पेड़ से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। आज सुबह तकरीबन 9:00 बजे गांव के ही एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकते हुए मिलने की सूचना पर गांव और क्षेत्र से भारी लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस भी जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान  किशन पुत्र संतराम के रूप में हुई। शव महुआ के पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पैकोलिया पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को दी थोड़ी देर बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके की पड़ताल की और शव को पेड़ की डाल से उतरवाया। फिलहाल पैकोलिया पुलिस मौत की वजह जानने की कोशिश में लगी है। थानाध्यक्ष पैकोलिया ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता लग चलेगा।