Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मुख्यमंत्री को एक बार सोनिया गांधी से परामर्श लेना चाहिये : शिवरतन शर्मा


भाटापारा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि विकास विरोधी कांग्रेस की सरकार को मरवाही की जनता करारा जवाब देगी। बदहाल सड़कें और क्षेत्र में व्याप्त समास्याओं से परेशान जनता अब बदलाव का मन बन चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपने बातें कहने का अधिकार है लेकिन कांग्रेस की सरकार अलोकतंत्रिक प्रक्रिया अपना केवल लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी है। विधायक शर्मा ने कहा कि अमित जोगी और ऋचा जोगी के नामांकन निरस्त करने के मामले एक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी नेता सोनिया गांधी को परामर्श जरूर कर लेना था। जब स्व. अजीत जोगी के कुल का कोई आदिवासी नहीं तो फिर किस आधार पर स्व.जोगी को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा सोनिया गांधी ने की थी?। तब उनकी जाति के बारे में क्या कांग्रेस आलाकमान को पता नहीं था?
श्री शर्मा ने कहा कि साथ ही सोनिया गांधी को यह भी बताना चाहिये कि स्व. जोगी आदिवासी नहीं थे तो उन्हें कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के देश का प्रमुख कैसे बना दिया था? इस पर भी कांग्रेस को जवाब देना चाहिये कि कौन सही है- सोनिया गांधी या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल? इन सारे सवालों का जवाब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देना चाहिये।
उन्होंने मरवाही में जनसंपर्क अभियान के दौरान ने कहा कि पूरे प्रदेश में माफिया राज कायम है। रेत से लेकर अवैध शराब के बिक्री को लेकर तस्कर मस्त है इसके बाद भी कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। पूरे प्रदेश में अपराध की घटनायें बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल सत्ता सुख में व्यस्त है। किसी की कोई चिंता नही है। हर तरफ भय का वातावरण है। यही समय है कि निरकुश सरकार को करारा जवाब दिया जाना चाहिये। उन्होंने मरवाही के समग्र विकास के लिये भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को समर्थन देने की अपील की है।इस दौरान उनके साथ मनीष मिश्रा,आनंद यादव भी उपस्थित रहे।