Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सामाजिक एकजुटता से नियंत्रित होगा भ्रष्टाचार- बी.के. श्रीवास्तव

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । रविवार को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष प्रशान्त श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बड़े बन स्थित  एक होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, गतिविधियों, कार्यक्रमों की रूप रेखा पर विचार किया।
मुख्य अतिथि स्टेट एडवाइजरी सेक्रेटरी बी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रष्टाचार देश की मुख्य समस्या बन चुका है। संगठन के पास जो शिकायतें आती है प्रयास किया जाता है कि पीड़ित पक्ष का हर संभव सहयोग किया जाय। कहा कि भ्रष्टाचार केवल सरकार के प्रयास से नहीं रूकने वाला, हमें सामूहिक उत्तरदायित्व का परिचय देना होगा। उन्होने इस दिशा में संगठन की सक्रियता पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हनुमान पाठक, अनिल यादव, संजय गुप्ता, विजय यादव, राकेश तिवारी, नीतेश श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा, अखिलेश त्रिपाठी, सुनील कुमार गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, मनीष मिश्र, सच्चिदानन्द उपाध्याय, अभिषेक श्रीवास्तव, सुजीत कुमार चौधरी, दिनेश श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, सन्तोष त्रिपाठी, अद्या प्रसाद, देवेन्द्र यादव, उज्जवल श्रीवास्तव, विनय कुमार, वीरेन्द्र कुमार, पवन कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।