Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी-रूद्र प्रताप मिश्रा

दवाओं के विशेषज्ञ होते हैं फार्मासिस्ट- डा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । हमारे स्वस्थ रहने और खुशहाल जीवन जीने में डॉक्टर के साथ-साथ फार्मासिस्ट की बड़ी भूमिका है । फार्मासिस्ट को केमिस्ट भी कहा जाता है उन्हें दवाइयों के बारे में संपूर्ण जानकारी होती है यह दिवस मना कर हम उन सभी फार्मेसिस्टों को यह संदेश देते हैं कि वह हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण हैं । यह विचार मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रूद्र प्रताप मिश्रा ने व्यक्त किया। वे विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस बसुआपार में आयोजित गोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। सीएमओ डा. मिश्रा ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं।
इंस्टीट्यूट के प्रबंधक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि बस्ती जैसे पिछडे क्षेत्र में  एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आर्युवेदिक एवं यूनानी विधा में फार्मासिस्टों के शिक्षा की पूर्ण व्यवस्था की गई है। अब इस विधा में पारंगत होने के लिये छात्रों को भटकना नहीें पड़ता। अनेक फार्मासिस्टों को जहां सरकारी सेवा में अवसर मिला है वहीं कई छात्र उत्तीर्ण होने के बाद स्व प्रेरणा से जनमानस की सेवा कर रहे हैं। निदेशक डा. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि  चिकित्सा क्षेत्र में औषधियों की विश्वसनीयता, गुणवत्ता व सही सलाह जरूरी है। फार्मेसिस्ट दवाओं का विशेषज्ञ होने के साथ ड्रग काउंसलर भी है।  वर्तमान परिदृश्य में औषधियों की खोज के बाद, सही भंडारण, सही वितरण और सही सलाह से मानव जीवन को बचाया जा सकता है। प्रधानाचार्य पवन कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुये फार्मासिस्टों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रूद्र प्रताप मिश्रा  और आपदा प्रबंधन के रंजीत रंजन को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में फार्मेसी की शिक्षा ले रहे छात्र शालिनी पटेल, मो. मेहताब, रानी कुमारी, साधना, सुनन्दा देवी, अभिषेक चौधरी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल कुमार चौधरी, घनश्याम यादव, आकाश मौर्य, अंकिता गुप्ता, ओम प्रकाश चौटाला, वीरेन्द्र  कुमार वर्मा, विनोद कुमार, नीलम सिंह, शिवा उपाध्याय के साथ ही छात्र उपस्थित रहे।