Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गांधी जयन्ती पर सम्मानित होंगे निबन्ध प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । ‘महात्मा गांधी जी के द्वारा चलाये गये स्वतंत्रता आन्दोलन का प्रभाव’ और आज के परिवेश में महात्मा गांधी जी द्वारा दिये गये उपदेशों का सार्वजनिक जीवन में महत्व, विषयक जिला स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज के सभागार में किया गया। उन्नति सेवा चेरिटेबुल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस निबन्ध प्रतियोगिता में जनपद के 17 विद्यालयों के 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ट्रस्ट के न्यासी आशुतोष नारायण मिश्र ने बताया कि प्राप्त निबन्धों का निर्णायक मण्डल द्वारा जांच के बाद विजेताओं को 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन दिन में 10 बजे से राजकीय कन्या इण्टर कालेज में आयोजित बापू पर केन्द्रित नाट्य प्रस्तुति के बाद पुरस्कृत किया जायेगा।
ट्रस्ट के न्यासी आशुतोष नारायण मिश्र ने बताया कि जूनियर और सीनियर वर्ग के बीच आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के साथ ही शेष सभी प्रतिभागियों को सात्वंना पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। निर्णायक मण्डल में सरोज मौर्य, डा. अनिल कुमार मौर्य को शामिल किया गया है जिनकी देख रेख में निबन्धों का संग्रह बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून, अंजूम परवीन, सावित्री उपाध्याय, नजराना वतूल, इरम फातिमा, महेश तिवारी, कुसुम सिंह आदि ने योगदान दिया।