Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विशाल 100 व रेशमा 200 मीटर दौड़ में अव्वल,उभाई, जोगापुर टीम का रहा दबदबा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शुक्रवार को हर्रैया विकासखण्ड के न्यायपंचायत जगदीशपुर की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संविलियन विद्यालय उभाई के प्रांगण में खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्रैया बड़कऊ वर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान धर्मपाल यादव शिक्षक नेता अनिल सिंह, अनिल मौर्य, कृष्ण कुमार, मो. सलाम व पवन मिश्र ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण करके किया।
प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर बालक वर्ग में गुरथनिया के सलमान और बालिका वर्ग में जोगापुर की सबीना, 100 मीटर में बालक वर्ग में मिर्जापुर के विशाल और बालिका वर्ग में जगदीशपुर की अंशिका अव्वल रहीं। लम्बी कूद बालक वर्ग में जोगापुर के अमित रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में उभाई की टीम विजेता रही।जूनियर स्तर 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर बालक वर्ग में जोगापुर के कृष्णा और बालिका वर्ग में उभाई की शीलम 200 मीटर बालक वर्ग में उभाई के मिथुन शर्मा और बालिका वर्ग में जोगापुर की रेशमा अव्वल रहीं। कबड्डी बालक और बालिका दोनों वर्ग में उभाई की टीम विजेता रही। खेल के उपरान्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। खेल अनुदेशक दीपक सिंह,जीतेन्द्र तथा सीमा सिंह ने सहयोग किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजक प्रधानाध्यापक विद्यासागर वर्मा व वरिष्ठ शिक्षक संकुल प्रमोद त्रिपाठी तथा खेल प्रभारी उत्तम वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन सन्तोष कुमार शुक्ल ने किया।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र,हनुमान वर्मा,देवेन्द्र शुक्ल,विनोद श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद द्विवेदी, अरुण शुक्ल,धर्मनाथ सिंह,जगदीप वर्मा,विजय प्रकाश, राकेश सिंह, बृजेश मिश्र,अदित्य सिंह,साकेत मिश्र, मेराज अहमद,प्रदीप शुक्ल,विमलेन्द्र, राजवंत ,अमित मिश्र,देवेंद्र ओझा,ज्ञान प्रकाश, लालमणि, अवधेश उपाध्याय, सर्वेश वर्मा,अनिल कुमार,नीलम सिंह,नीतू,सुमन,मधूलिका, सरिता,शिल्पी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।