Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

फीता काटकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिला अस्पताल परिसर में सांसद हरीश द्विवेदी तथा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने फीता काटकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को संचारी रोग तथा दस्तक अभियान की रोकथाम की शपथ दिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी बुखार दिमागी बुखार (नवकी बीमारी) हो सकता है। दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है और रोग के उपरान्त शारीरिक और मानसिक विकलांगता भी ला सकता है। इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने का खतरा हमारे प्रदेश के 1-15 वर्ष के बच्चों को है। हम दिमागी बुखार हमारे गांव, ब्लॉक, जनपद और प्रदेश को मुक्त कराने के लिये प्रतिबद्ध हैं।
शपथ लेते हुए उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि दिमागी बुखार (नवकी बीमारी) से इस लड़ाई में हर सम्भव प्रयास करेंगे कि हमारे परिवार और समुदाय में कोई भी बच्चा दिमागी बुखार का शिकार न हो। हम शौच के लिये शौचालय का प्रयोग करेंगे और सभी को यही करने के लिये प्रेरित करेंगे। हम अपने व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे, अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखेंगे, अपने गांव के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तथा समुदाय को साफ-सफाई एवं स्वच्छता अपनाने के लिये प्रेरित करेंगे। ऽ यदि कोई बच्चा हमारे गांव में बुखार से पीड़ित होगा तो उसके परिवार को तुरन्त इलाज के लिये सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर अपर निदेशक डा. सी.पी.कश्यप, सीएमओ डॉक्टर आर.पी. मिश्रा, एसआईसी डा. आलोक वर्मा, एसीएमओ डा. ए.के. गुप्ता, डा. जय सिंह, डा. ए.के. कुशवाहा, डा. विनोद, डीपीओ सावित्री देवी, यूनिसेफ से अनीता सिंह, जी.आई.सी. के प्रधानाचार्य एस.बी. सिंह, एल.के. पाण्डेय, मलेरिया अधिकारी आई. ए. अंसारी एवं रेडक्रास के सदस्य सत्येंद्र दुबे एवं सच्चिदानंद चौरसिया  उपस्थित रहे।