Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

छात्रवृत्ति की मांग को लेकर मेधा ने बापू प्रतिमा से शुरू किया जागरूकता अभियान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती से एक दिन पूर्व शनिवार को मेधा प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी के संयोजन में संगठन के  पदाधिकारियों ने बापू प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आग्रह सत्याग्रह आरम्भ किया। दीन दयाल ने कहा कि शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति से वंचित प्रदेश के लगभग 20 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति दिलाये जाने हेतु सघन जागरूकता अभियान चरणबद्ध ढंग से जारी है। सरकार अभी तक इस महत्वपूर्ण समस्या पर चुप्पी साधे हुये है।
मेधा प्रवक्ता ने बताया कि शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति के सवाल को लेकर    मेधा द्वारा सांसदों, विधायकों, मंत्रियों को मांग पत्र देकर आग्रह किया जायेगा कि वंचित 20 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति दिलायी जाय, सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों की आय सीमा भी सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार ढाई लाख रूपये वार्षिक किया जाय,  सभी वर्गो के छात्रों के लिये परीक्षा परिणाम के प्रतिशत की बाध्यता समाप्त किये जाय और शत प्रतिशत छात्रोें को छात्रवृत्ति देने, जिन छात्रों को आधी अधूरी फीस भरपाई, छात्रवृत्ति मिली है उसे पूरा कराया जाय। बताया कि मांगे न मानी गईं तो चरणबद्ध आन्दोलन छेड़ा जायेगा।
बापू प्रतिमा के समक्ष संकल्प और माल्यार्पण करने वालों में मुख्य रूप से उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’ राहुल तिवारी, अमित उपाध्याय, अनूप चौधरी, रीतेश चौधरी, आशुतोष गौतम, हरिओम तिवारी आदि शामिल रहे।