Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

बापू- शास्त्री देश के दो अनमोल रतन- डा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती संकल्पों के साथ मनाया गया।  पटेल एस. एम. एच. हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा बस्ती में प्रबंधक एवं जिला चिकित्सालय बस्ती में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा ने झंडारोहण किया। कहा कि  बापू- शास्त्री देश के दो अनमोल रतन है। इनके संघर्षो से ही देश को आजादी मिली, शास्त्री जी के   प्रधानमंत्रित्व काल में जय जवान जय किसान को प्रतिष्ठा मिली। इस अवसर पर डायरेक्टर डा. आलोक रंजन वर्मा ने छात्रों में पुरस्कार वितरण किया। कहा कि बापू- शास्त्री के जीवन से नयी पीढी को प्रेरणा लेनी चाहिये।
इसी क्रम में गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज गोटवा, गौतम बुद्ध विद्या मंदिर गोटवा कटया, वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार, श्री श्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौहरौली तिलकपुर , गौतम बुद्ध कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोटवा में ध्वजारोहण के साथ बापू- शास्त्री को याद किया  गया। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से  डा. आर.एन. चौधरी, डा. चन्दा सिंह, डा. मनोज मिश्र, सविता श्रीवास्तव, आराधना पाण्डेय, जे.एन. वर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, विनय मौर्या जे.पी. दूबे, डा. पवन गुप्ता आदि शामिल रहे।