Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पुलिस अधीक्षक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया बहादुरपुर पुलिस चौकी का उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में विकास विभाग के जर्जर भवन को जन सहयोग से बनाये गये पुलिस चौकी का उद्घाटन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया। एसपी ने कहा कि चौकी बनने से लोगो की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने में मदद मिलेगी। उपनिरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस यहां हमेशा उपलब्ध रहेगी। आस-पास के गांव के जिन लोगो को थाने जाने में समस्या होती थी उनकी समस्याओं को निस्तारित करने में मदद मिलेगी। कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस पुलिस चौकी की स्थापना की गई हैं। यह ऐसा क्षेत्र है जहां पर शाम होते ही अपराध की संभावनाएं बढ़ जाती हैं क्योंकि इस क्षेत्र में न तो रोड लाइटें हैं और न ही सुरक्षा की दृष्टि से और इंतजाम है।

इस मौके पर सीओ कलवारी विनय कुमार चौहान, एसओ कलवारी प्रदीप कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार दुबे, एसओ नगर धर्मेन्द्र तिवारी, चौकी प्रभारी गायघाट द्वारिका प्रसाद चौधरी, उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता, रविन्द्र यादव, प्रताप नरायन मिश्र, विजयकान्त यादव, श्रीप्रकाश तिवारी, केडी सिंह, अनुज मिश्र, राहुल, सनोज, श्रुति कुमार, प्रेमप्रकाश चौधरी संजय चौधरी, निसार खान सहित अन्‍य मौजूद रहे।