Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मण्डलायुक्त एवं डीआइजी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती :  मण्डलायुक्त गोविंदराजू एन.एस. एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.के. भारद्वाज ने थानाक्षेत्र कलवारी के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम-बैड़ारी एत्माली, टेगारिया राजा एवं बैड़ारी मुस्तकाहम का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होने बाढ़ प्रभावित लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनकर आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद एवं सुविधा उपलब्ध कराई जायेंगी। इस संबध में दोनों अधिकारियों ने उप जिलाधिकारी सदर शैलेष दूबे को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। सम्बंधित अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में बाढ़ की स्थिति पर निरन्तर निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन साफ-सफाई के साथ एंटीलार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई जाय तथा बाढ़ क्षेत्र में बीमारियॉ न फैलें इसके बचाव के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। इसके साथ ही उन्होने बाढ़ से प्रभावित लोगों को रहने व खाने-पीने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दियें । इस अवसर पर बीडीओ वर्षा बंग, नायब तहसीलदार के.के. मिश्रा एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।