Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के अधिवेशन में उठे मुद्दे

जलालुद्दीन कुरैशी अध्यक्ष, परमात्मा प्रसाद मंत्री बने

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । रविवार को उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था का अधिवेशन एवं पदाधिकारियों का चुनाव राजकीय कन्या इण्टर कालेज के सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियोें की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुये टेªन और बस में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं को बहाल किये जाने की मांग किया।
प्रान्तीय कार्यवाहक अध्यक्ष आनन्द प्रकाश और प्रान्तीय महामंत्री एन.पी. त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री मोहसिन अली, मण्डल संगठन मंत्री अनिल कुमार श्रीवास्तव ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों के 15 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि एकजुटता से ही समस्याओं का हल निकलेगा।
चुनाव अधिकारी राजेश्वर पाण्डेय की देख रेख में हुये पदाधिकारियों के चुनाव में सर्व सम्मत से जलालुद्दीन कुरैशी अध्यक्ष, लालचंद वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परमात्मा प्रसाद मंत्री, राधेश्याम श्रीवास्तव संगठन मंत्री, जोखन राम कोषाध्यक्ष, दुर्बली प्रसाद लेखा सम्प्रेक्षक घोषित किये गये। राजेश्वर पाण्डेय ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।
अधिवेशन में  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद, उमेश वर्मा, राजेश कुमार, सन्तोष राव ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों को हर स्तर पर सांगठनिक स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्य रूप वी.के. सिंह, अखिलेश पाठक, अशोक सिंह,  राम अनुज शुक्ल, धु्रवचन्द्र मिश्र, राम लुटावन, संतराम, गौरीशंकर, रामजगत चौधरी, अशफाक, मोहिबुल्लाह, संतराम शर्मा, जमुना प्रसाद, हरिप्रसाद, गीता सिंह, आरती सिंह, सावित्री देवी, कुसुम कुमारी के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।