Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी: एसपी से लगाया न्याय की गुहार

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी वेद प्रकाश मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। वेद प्रकाश ने कहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया निवासी सुनील कुमार पुत्र कल्पनाथ ने अस्पताल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अनेक चरण में लगभग 20 लाख रूपया ले लिया। जब वे नौकरी नहीं लगवा पाये और वेद प्रकाश ने रूपया वापस करने को कहा तो उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी, मारा पीटा। वेद प्रकाश के अनुसार सुनील कुमार आयुर्वेद विभाग में कार्यरत है।
वेद प्रकाश एसपी सहित मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुये  सुनील कुमार के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर अपने 20 लाख रूपये की वापसी कराने और परिवार के सुरक्षा की मांग किया है।