Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

आम आदमी पार्टी ने चलाया ‘गंदगी हटाओ, झाडू चलाओ’ अभियान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । गुरूवार को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद के नेतृत्व मंें पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर गुरूवार को बस्ती शहर के प्रमुख स्थानों पर ‘गंदगी हटाओ, झाडू चलाओ’ नारे के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। पार्टी कार्यकर्ता राजकीय इण्टर कालेज के निकट एकत्र हुये और झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश देते हुये  गांधीनगर, कम्पनीबाग होते हुये शास्त्री चौक पहुंचे।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आयोजित संक्षिप्त सभा में जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि पार्टी नगर पंचायत, नगर पालिका चुनावों के प्रति गंभीर है और अति शीघ्र उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जायेगी। कहा कि पार्टी का उद्देश्य इमानदार राजनीति के द्वारा भ्रष्टाचार पर चोट करना है।
‘गंदगी हटाओ, झाडू चलाओ’ कार्यक्रम में मुख्य रूप से बबिता शुक्ला, लक्ष्मी यादव, जय प्रकाश यादव, शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी, मुकेश कुमार शुक्ल, ओम प्रकाश पाण्डेय, अद्या प्रसाद अग्रहरि, प्रेमचन्द चौधरी, चन्द्र्रभान कन्नौजिया, सुभाष चन्द्र वर्मा, शिवभान गौतम, प्रमोद पाण्डेय, रामयज्ञ निषाद, नीतू सिंह, खुशी सिंह, राकेश चौधरी, अनुज पाण्डेय, डी.सी. दूबे, उमेश चन्द्र शर्मा, रमेश कुमार, पवन पाण्डेय, मुन्ना, वाजिद अली के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।