Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बस्ती में होगा कुर्मी महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

बैठक में तैयारियों पर विमर्श

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शनिवार को भारतीय कुर्मी महासभा की मंडलीय बैठक दीनबंधु ग्लोबल आईटीआई जिगिना के सभागार में  जिलाध्यक्ष डॉ.वी.के वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मण्डलीय, जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय  पदाधिकारियों की उपस्थिति में दो दिवसीय 11 ,12  फरवरी 2023 को प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं आमसभा की रूप रेखा, तैयारियों के लिये दायित्व निर्धारण एवं अधिवेशन कराने हेतु कमेटी के चयन का निर्णय लिया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि आर.के.सिंह पटेल,  प्रदेश संगठन सचिव एवं विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ.हनुमान प्रसाद चौधरी ने कहा कि बस्ती को राष्ट्रीय अधिवेशन की जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है। हम सब सजातीय लोगों का दायित्व है राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक हो। वक्ताओं ने कहा कि अभी से जिम्मेदारियों का निर्धारण सही कदम है।
बैठक में अधिवेशन,  महा सम्मेलन में पटेल परिचायिका का प्रकाशन किये जाने एवं सजातीय  बंधुओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक उत्थान एवं  महिला सशक्तिकरण के उत्थान हेतु कमेटियाँ गठित की गई । अगला कार्यक्रम 27 नवंबर 2022 को आर डी शर्मा    इंटरनेशनल एकेडमी निकट अमहट  पर निर्धारित किया गया है जिसमें तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे।
अधिवेधन के लिये आयोजित तैयारी बैठक में कुर्मी महासभा के मंडल उपाध्यक्ष शीतला पटेल मंडल उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद चौधरी, मंडल महासचिव  मस्तराम वर्मा, जिला महासचिव कृष्ण चंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष  अशोक वर्मा ऑडिटर घनश्याम चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मंसाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर पंकज सिंह पटेल,उपाध्यक्ष राजेश कुमार,  जिलाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ)  सतीश चौधरी, अरविंद चौधरी, श्रीमती रतन रूपा चौधरी, दिवाकर, मायाराम, रामदयाल, सतीश चंद्र, बृजेश कुमार, विश्राम, रामउग्रह आदि उपस्थित रहे।