Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन की ओर से किया गया डेंगू को लेकर सेमिनार का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में उत्कृष्ट योगदान दे रही सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन की ओर से टीबी अस्पताल के सामने स्थित मेडीवर्ल्ड हौस्पिटल में डेंगू को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। हॉस्पिटल के संस्थापक डा. प्रमोद चौधरी ने मरीजों को डेंगू के लक्षण और इससे बचाव के तरीके बताये।
यह भी बताया कि डेंगू होने पर प्लेटलेट्स बड़ी तेजी से घटने लगते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखते हुये रोगियों को सक्षम चिकित्सक की देखरेख में अपना इलाज कराना चाहिये। उन्होने कहा हमें अपने आसपास पानी इकट्टा नही होने देना चाहिये, पुराने बेकार पड़े टायर और गमलों में मच्छर अपना स्थान बनाते हैं, इन्हे घर में न रखकर छतों पर रखे, साथ ही मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। डेंगू के मच्छर एडीज 2 फिट के नीचे ही उड़ पाते हैं।
ऐसे में हमें फुल आस्तीन के कपड़ों से शरीर ढककर रखना चाहिये। फाउण्डेशन के अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने कहा संस्था विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बता रही है। हम थोड़ी सी सावधानी बरत कर इसकी भयावहता से खुद और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष प्रतीक भाटिया ने कहा जागरूकता का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। सेमिनार में अपूर्व शुक्ल, रणविजय सिंह, स्नेहा पाण्डेय, रजत सरकारी आदि का येगदान रहा।