Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विश्व एड्स दिवस: डीएम ने फीता काटकर किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

– सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर लिया जनजागरूकता का संकल्प
– विद्यालयों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आयोजित किए कार्यक्रम

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। विश्व एड्स दिवस पर शहर के शास्त्री चौक पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर जागरूकता का संकल्प लिया। विभिन्न सहयोगी संगठनों की ओर से कार्यक्रम स्थल पर जागरूकता से सम्बंधित पोस्टर लगाए गए थे। डीएम प्रियंका निरंजन ने फीता काटकर व हस्ताक्षकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सूचना विभाग के कलाकारों ने जादू के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।
डीएम ने कहा कि एड्स के प्रति लोगों में भ्रांतियां हैं, जिस कारण मरीजों के साथ भेदभाव करते हैं। समाज में इन भ्रांतियों का खंडन कर जागरूकता का संदेश देना होगा। सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि एड्स का प्रसार सिर्फ रक्त और यौन सम्पर्क से होता है। मरीज के साथ रहने में खतरा नहीं है।
एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/ डीटीओ डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि एड्स मरीज के साथ बैठने, हाथ मिलाने, एक बर्तन में खाने व पानी पीने, मच्छर के काटनेे, एक दूसरे का कपड़ा एवं एक ही शौचालय का इस्तेमाल करने, खांसने या छींकने और गले मिलने से संक्रमण नहीं होता है।
अखिलेश चतुर्वेदी, संदीप श्रीवास्तव, गौहर अली, मनोज बरनवाल, प्रशांत श्रीवास्तव, प्रिया पांडेय, रोहित गुप्ता, शिवांगी, अलका, विनोद, दीपक आदि मौजूद रहे।
इन कारणों से होता है संक्रमण
– एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाने
– संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद के चढ़ाए जाने
– संक्रमित सीरिंज या सुई के इस्तेमाल
– एचआईवी संक्रमित गर्भवती के बच्चे
एड्स की अवस्था तक आने में लगता है पांच साल 
डॉ. मिश्रा ने बताया कि एचआईवी से एड्स की अवस्था में पहुंचने में पांच से दस साल का समय लगता है। समय से लक्षणों की पहचान कर दवाओं के नियमित सेवन, देखभाल से इस समय की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। एड्स के प्रमुख लक्षणों में वजन घटना, एक महीन से अधिक बुखार आना और एक महीने से अधिक दस्त रहना शामिल हैं। लगातार खांसी, चर्म रोग, मुंह एवं गले में छाले होना, लगातार सर्दी एवं जुकाम, याददाश्त खोना, मानसिक क्षमता कम होना और शारीरिक शक्ति का कम होना शामिल हैं।