Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विश्व विकलांग दिवस पर पर दिव्यांगों को किया गया सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांगों को सम्मानित किया गया। सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने दिव्यांग साथियों को कंबल एवं साल प्रदान किया ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया इस अवसर पर श्री राना ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है देश और दुनिया में ऐसे सैकड़ों उदाहरण है जहां दिव्यांग लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपील किया कि सक्षम लोग दिव्यांगों का सहायता और सम्मान करने में अपनी ऊर्जा का उपयोग करें श्री राना ने ऐसे आयोजनों के लिए दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहना की।

ट्रस्ट के संस्थापक डॉ मनोज सिंह ने बताया कि  जरूरतमंद दिव्यांगों मरीजों तथा असहायो की सेवा में लगातार  कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की ट्रस्ट समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनकी आवश्यकता अनुसार मदद को सदैव तत्पर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार व संचालन गणेश चौरसिया ने किया कार्यक्रम में सहयोग साथ देने वालों में मुख्य रूप से सुनील गोस्वामी, मनोज कुमार, राकेश कुमार सिंह, कलिंदर यादव ,उमेश गोस्वामी, सुनील मिश्रा संत जी ,राघवेंद्र सिंह भोलू, अंकुश गुप्ता, गोपाल वर्मा, रवि सोनी ,रोहित यादव, अजीत सिंह सहित दर्जनों लोग थे।