Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

धूमधाम से मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियां गांधी का 76 वां जन्मदिन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । कांग्रेस पार्टी के दफ्तर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियां गांधी का 76 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। महिला कमेटी की जिला उपाध्यक्ष मंजू पाण्डेय के नेतृत्व में एकत्र हुये कांग्रेसजनों ने सोनियां गांधी के योगदान को याद किया। मंजू पाण्डेय ने कहा सोनियां गांधी साधारण महिला नही हैं। उन्होने भारतीय राजनीति में जिस प्रकार त्याग, समर्पण और निष्ठा का उदाहरण पेश किया है बिरले नेताओं में देखने को मिलता है।
मंजू पाण्डेय ने कहा राजीव गांधी की निर्मम हत्या के बाद जिस तरह उन्होने अपने परिवार का आदर्श कायम रखा और राजनीति में तमाम अवसरों को दरकिनार करते हुये पार्टी के वरिष्ठजनों को महिमांमिंडत करती रहीं उसे भुलाया नही जा सकता। वे चाहतीं तो खुद और राहुल गांधी दोनो भारतीय राजनीति के शिखर पर होतीं। कांग्रेसजनों को उनके व्यक्तित्व, कृतित्व से सीख लेनी चाहिये। वरिष्ठ कांग्रेसी अवधेश सिंह ने सोनियां गांधी को नमन करते हुये उन्हे त्याग, बलिदान की प्रतिमूर्ति बताया। इस अवसर पर कंचन विश्वकर्मा, अनिल कुमार त्रिपाठी, विनोदरानी आहूजा, नीलम विश्वकर्मा, रंजना सिंह, शकुन्तला देवी, गीता, पूनम आदि मौजूद रहीं।