Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नवोदय विद्यालय के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय रूधौली के परिसर में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ में जेएनवी एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष  विजय वर्मा, महासचिव इं राज बहादुर निषाद, सह कोषाध्यक्ष राहुल राज यादव, वासदेव यादव एवं प्राचार्य  योगेंद्र भक्त, पी ई टी अध्यापिका कनचनलता, संगीत अध्यापिका अनिता श्रीवास्तव, एपी सिंह, मनोज तिवारी  की उपस्थिति में बालक वर्ग में जेएनवी बस्ती के क्रिकेट टीम और जेएनवी बस्ती के बालिका वर्ग की कबड्डी टीम को जेएनवी एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव के द्वारा इक्कीस-इक्कीस सौ रूपये की राशि  दोनो टीम के खिलाड़ियों को देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के  खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद रहे।