Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग अध्यक्ष बने नवीन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन एडवोकेट नितिन मिश्रा ने नवीन कुमार श्रीवास्तव को जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग का अध्यक्ष नामित किया है। सोमवार को रौता चौराहा स्थित शिविर कार्यालय पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नोमान अहमद के संयोजन में नवीन कुमार श्रीवास्तव का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नोमान अहमद ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग अध्यक्ष के रूप में निश्चित रूप से नवीन कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता समाज के बीच पार्टी की नीति, कार्यक्रम पहुंचाने के साथ ही निर्वल लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में रचनात्मक पहल करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग का अध्यक्ष बनाये जाने पर नवीन कुमार श्रीवास्तव का  स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सूर्यमणि पाण्डेय, सन्तोष कुमार रावत, अमितेश यादव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, शुभम निषाद, आलम अंसारी, अरविन्द कुमार चौधरी, आदर्श मद्धेशिया, शिवकुमार यादव, विद्यानन्द चौरसिया, जयन्त्री प्रसाद शर्मा, अभिषेक चौहान, सुनील के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।