Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

दुबई में इन्टरनेट 2.0 अवार्ड से सम्मानित हुए बस्ती के दयाशंकर

कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कम्पनी के फाउन्डर हैं दयाशंकर ओझा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। विकास खण्ड हर्रैया के तिनौता गाँव निवासी दया शंकर ओझा को इन्टरनेट 2.0 कॉन्फ्रेंस में इन्टरनेट 2.0 आउटस्टैंडिंग आर्गेनाइजेशन 2022 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को दुबई में किया गया। दया शंकर ओझा चंडीगढ़ में स्थापित यू कोड सॉफ्ट सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के फाउन्डर और सीईओ हैं। यह अवार्ड कम्पनी को तकनीकी क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया गया। कम्पनी के सीईओ दया शंकर ओझा ने बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद और  कम्पनी में काम करने वाले  स्टॉफ की कठिन परिश्रम की वजह से ही कम्पनी को इस अवार्ड से सम्मानित होने की उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में स्थानीय स्तर पर भी उनकी कम्पनी की शाखा स्थापित कर लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। इससे पहले भी दया शंकर ओझा 2019 में दुबई में अमेरिका की एक सुप्रसिद्ध कम्पनी द्वारा आयोजित टेक लीडर अवार्ड और मई 2022 में टाइम एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने दयाशंकर ओझा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही इस उपलब्धि से जनपद का नाम रोशन हुआ है और आज के युवाओं को इससे सीख लेनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।
उनकी इस उपलब्धि पर पिता लक्ष्मीकान्त ओझा, अम्बिका प्रसाद ओझा, माधव दास ओझा, विष्णु कान्त, प्रभाकर, दिवाकर, सुधाकर, जगदम्बा प्रसाद, कृपाशंकर, प्रेमशंकर, राहुल, रवीश मिश्र, बब्बू मिश्र , वेद प्रकाश, उत्तम, प्रिंशु, मानस सहित क्षेत्र के लोग गदगद हैं।