Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर शिक्षकों की पदोन्नति न हुई तो धरना 28 से

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक षिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में सोमवार को संघ पदाधिकारियों, शिक्षकों के प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी  को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अतुल आनंद को सौंपा।’मांग किया कि वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर शिक्षकों की पदोन्नति सुनिश्चित किया जाय। मांगें न मानी गई तो 28 दिसम्बर से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि  विगत सात वर्षों से जनपद में शिक्षकों की पदोन्नति नहीं की गयी जबकि विभागीय शासनादेश व निर्देशों के क्रम में प्रत्येक वर्ष शिक्षकों की वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर पदोन्नति की जानी चाहिए। संघ अध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि अनकों  बार संगठन द्वारा ज्ञापन देने के बावजूद  वरिष्ठता सूची नहीं प्रकाशित की गई। व्यवस्था परिवर्तन को लेकर पूरे प्रदेश में आधार कार्ड बनना बन्द हो गया जिसके कारण विद्यालयों के बच्चों का आधार कार्ड नही बन पाया, इसके कारण शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया । आधार कार्ड बनना पुनः प्रारम्भ हो गया है ऐसी स्थिति में शिक्षकों का वेतन बहाल किया जाय।
जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों का जबरदस्ती एनपीएस   कटौती का आदेश जारी करके जिनके पास प्रान नंबर नही है उनका वेतन बाधित कर दिया जा रहा है जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि ’जिला बेसिक शिक्षा ’अधिकारी  द्वारा साऊंघाट विकास क्षेत्र के संविलयन विद्यालय भरवलिया के निरीक्षण के दौरान शिक्षिकाओं से प्रांगण में घास कटाया गया और उसका वीडियो बनाया गया जो कि शिक्षिकाओं का अपमान और निजता का हनन है। कहा गया है कि यदि  अगर 28 दिसम्बर तक उक्त समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो संगठन द्वारा 28 दिसम्बर 2022 से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अनवरत धरना प्रदर्शन किया जाएगा।’
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मण्डल में राजकुमार सिंह,विनोद यादव, सूर्य प्रकाश शुक्ल, चन्द्रभान चौरसिया व गुड्डू चौधरी आदि शामिल रहे।