Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

102 मानकों को पर हुई कोविड माक ड्रिल  में जनपद पास

– जिले की पांच स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों पर हुई कोविड की मॉक ड्रिल
– मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद कमियों को दूर करने का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः
संतकबीरनगर। जनपद में कोविड संक्रमण की तैयारी परखने के लिए मंगलवार को मॉक ड्रिल हुई। इसमें जिला अस्‍पताल में स्थित एमसीएच ( मैटरनल एंड चाइल्‍ड हेल्‍थ ) विंग के साथ कुल पांच स्‍वास्‍थ्‍य इकाईयां शामिल हुईं । इस दौरान सभी स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों पर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ अनिरुद्ध कुमार सिंह के साथ ही सहयोगात्‍मक पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी तैनात रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिरुद्ध कुमार सिंह  ने बताया कि यह मॉक ड्रिल कोविड के नए वैरियंट के संक्रमण के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर हुई। इसमें एमसीएच विंग समेत पांच  स्वास्थ्य केंद्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अन्य विभागों से स्वास्थ्य टीम का और स्वास्थ्य टीम के आपस का समन्वय देखा गया। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जनपद में आक्सीजन और बेड की कोई कमी नहीं है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा की पूरी उपलब्धता है। सबसे अच्छा प्रदर्शन जिला अस्पताल और सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र मेंहदावल का रहा है। हालांकि मॉक ड्रिल के दौरान कुछ सूक्ष्म कमियां नजर आईं। इन कमियों को जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। इस दौरान कुल 102 मानकों पर सुविधाओं को परखा गया।

जनपद के कोविड के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ आर पी मौर्या  ने बताया कि चयनित सीएचसी पर नोडल अधिकारी नियुक्‍त हैं। मॉक ड्रिल के दौरान जनपद में कोविड मरीजों के लिए आरक्षित बेड, वार्ड और आक्सीजन की उपलब्धता देखी गई। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के पीकू वार्ड तैयार हैं। वहीं पीडियाट्रिक वार्ड भी तत्काल में उपयोग लाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में कोई भी व्‍यक्‍त‍ि कोविड से संक्रमित नहीं है । नए वैरियंट को देखते हुए कोविड मरीजों के लिए कुल 125 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसमें 65 बेड आक्सीजन सहित और  60  बेड का बार्ड बनाया गया है। पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के 5  पीकू वार्ड तैयार हैं। वहीं दो पीडियाट्रिक वार्ड भी तत्काल में उपयोग लाए जा सकते हैं। मॉक ड्रिल के दौरान जिले के पर्यवेक्षण अधिकारी डॉ ए के चौधरी, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ अनिरुद्ध कुमार सिंह, सीएमएस डॉ ओ पी चतुर्वेदी, एसीएमओ डॉ मोहन झा, एसीएमओ डॉ वी पी पाण्‍डेय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस डी ओझा, एपीडेमियोलाजिस्‍ट ( जिला महामारी रोग विशेषज्ञ ) डॉ मुबारक अली, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान के साथ ही साथ अन्य स्वास्थ्य  अधिकारी मौजूद रहे।

इन स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों पर हुई मॉक ड्रिल
जिले में कुल पांच स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों पर मॉक ड्रिल की गयी। इसमें सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र खलीलाबाद, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र सेमरियांवा, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र मेंहदावल, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र हैसर बाजार तथा जिला अस्‍पताल में स्थित एमसीएच विंग में कोविड से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल की गयी ।