Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सभी पात्र व्यक्तियों को दिलाएं योजनाओं का लाभ: डीएम

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती! जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया है। परसरामपुर ब्लाक के मिश्रौलियाधीश ग्राम पंचायत में चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि देर शाम तक अधिकारी-कर्मचारी यहॉ रूककर पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करेंगे तथा उनका आवेदन करायेंगे। इस अवसर पर उन्होने आगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकृत बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई किया। उन्होने गरीब एवं निराश्रित पुरूषों एवं महिलाओं को ठंड से राहत पहुॅचाने के लिए कम्बल वितरित किया।
चौपाल कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगायी गयी तथा महिलाओं एवं बच्चों को उचित सलाह दी गयी। कौशल विकास मिशन द्वारा बेरोजगार युवकों का प्रशिक्षण दिलायें जाने के लिए पंजीकरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रमिको का पंजीकरण किया गया तथा विभाग द्वारा संचालित 16 योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र ने कृषि, आवास, वृक्षारोपण, मत्स्य पालन आदि के पट्टों के साथ अविवादित वरासत का सत्यापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, कृषि अधिकारी मनीष सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय दुबे, कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।