Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दहेज उत्पीड़न के मामले में हाजिर हुए अभियुक्त को अदालत ने भेज दिया जेल

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । कुर्की आदेश के बाद अदालत में हाजिर हुए अभियुक्त को न्यायाधीश शशिप्रभा चौधरी की अदालत ने जेल भेज दिया। मामला हर्रैया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गंगाराम गांव का है। दहेज उत्पीड़न के मामले में एक महिला ने अपने पति रामबोध सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले में न्यायालय से जमानत लेकर सभी अभियुक्त फरार हो गए। अदालत ने कई बार हाजिर होने का आदेश जारी किया। लेकिन कोई न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं हुआ। तब न्यायालय ( एफटीसी) की न्यायाधीश शशिप्रभा ने अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दे दिया। इसके बाद आरोपी पति रामबोध ने मंगलवार को न्यायालय में समर्पण किया। जिसे न्यायाधीश ने जेल भेज दिया।