Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

स्व. रमेशचन्द्र श्रीवास्तव की 8 वीं पुण्यतिथि पर विशाल भण्डारे का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। जाने माने व्यवसाई एवं समाजसेवी डा. राकेश श्रीवास्तव ने अपने पिता स्व. रमेशचन्द्र श्रीवास्तव की 8 वीं पुण्यतिथि पर सुबाष तिराहे पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण लिया। भाई इं0 आशीष श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव ‘रिंकू’ सहित तमाम लोगों ने सेवादारी की। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के हाथों सैकड़ों गरीबों और असहायों को कम्बल बांटा गया।
डा. राकेश श्रीवास्तव ने कहा पिताजी की पुण्यतिथि पर वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। गरीबों असहायों की मदद करके हमें ऐसा अहसास होता है कि पिता के बताये रास्ते पर चल रहा हूं। उनके द्वारा मिले आर्शीवाद और संस्कारों की ताकत है कि ऐसा कर पाने में खुद को सक्षम पाता हूं। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने डा. राकेश और स्वजनों द्वारा की गई इस पहल की सराहना की और कहा माता पिता के आर्शीवाद और द्वारा दिये गये संस्कारों में अद्भुत ताकत होती है। डा. राकेश ने इसी ताकत से अपना अच्छा खासा साम्राज्य खड़ा किया है। ये उनका बड़प्पन है कि पिता की पुध्यतिथि पर व्यस्ततम दिनचर्या से समय निकालकर गरीबों और असहायों की सेवा कर रहे हैं।
इस अवसर पर अम्बिकेश्वर श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, इन्द्राज सिंह, अशोक सिंह, मनोज श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल ‘पप्पू’, संजय श्रीवास्तव, डब्लू श्रीवास्तव, इद्रीश, मानवेन्द्र श्रीवास्तव, आनंद राजपाल, संतोष श्रीवास्तव, श्यामसुन्दर श्रीवास्तव, मनोज सामना, अजय निषाद, शिवशंकर श्रीवास्तव, बलराम निषाद, आरडी