Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शीतकाल में कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना,गाईड लाईन पालन नही करनें पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी

बलौदाबाजार, 2 नवम्बर 2020/जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी के चलते आम लोगों मे इसके प्रति लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीण व शहरी अंचलों में ना ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग ना ही मास्क का उपयोग कर रहें है। कलेक्टर ने इसके प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के नये गाईड लाईन के अनुसार आने वाले शीतकाल के महीनों में कोरोना संक्रमित मरीजो की सँख्या बढ़ने की संभावना,ं व्यक्त किये गये है। जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने नगरीय क्षेत्रों में कोविड 19 के गाईड लाईन के पालन नही होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया है। विशेष कर सार्वजनिक स्थलों में मास्क का उपयोग नही करनें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने पर उन्होंने जिले के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही सख्त निर्देश देतें हुए आने वाले दिनों में सार्वजनिक स्थानों में कोविड गाईड लाईन का पालन नही करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करनें के निर्देश सभी नगर पालिका अधिकारियों सहित राजस्व एवं पुलिस प्रशासन को दिए है। साथ ही प्रतिदिन जिला कार्यालय को ऐसे की गई कार्रवाई की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सभी जिलावासियो से अपील की है कोरोना से खतरा अभी टला नही है। अभी भी इसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। तक देश मे कोरोना का वैक्सीन नही आ जाता तब तक मास्क, सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग ही इससे बचाव का एक मात्र वैक्सीन है। अतः सभी जिलावासियों से निवेदन है की स्वयं, परिवार एवं समाज के लिए अनिवार्य रूप से कोविड गाईड लाईन का पालन अवश्य करें। कोविड बच्चे, बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं को अधिक प्रभावित कर रही है। इसके संक्रमण से किसी भी स्वस्थ व्यक्ति का भी जान जा सकता है। इसलिए त्यौहारों में सुरक्षा एवं सतर्कता बरतना बहुत ही अनिवार्य है।