Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

चित्रांश क्लब ने बांटी जरूरतमंदों को खिचड़ी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। चित्रांश क्लब की ओर से मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर जरूरतमंदों को खिचड़ी बांटी गई। जिलाध्यक्ष डा. कृष्णकुमार प्रजापति के आवाह्न पर इकट्ठा हुये क्लब के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज तक गरीबों के बीच पहुंचकर पर्व की खुशियों को साझा करते हुये उन्हे खिचड़ी का पैकेट सौंपा और उनका आर्शीवाद लिया।
डा. प्रजापति ने कहा पर्व की खुशियों को हमेशा अपने से निचले स्तर पर जीवनयापन कर रहे लोगों के बीच साझा करने से आनंद दोगुना बढ़ जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव, जिला सायोजक रहमान, शेष नारायण, अजीत यादव, गौरव प्रजापति, अरित प्रजापति, अयाज, सूरज, उमंग, वरून, मुजिम, आशुतोष और छोटू सिंह शामिल रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष के इस पहल की सराहनस की।