Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जरूरतमंदों में किया कम्बल का वितरण

जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्मसंजय चौधरी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने पिछले एक सप्ताह के भीतर लगभग दो हजार जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण किया। वे अपने सहयोगियों के साथ गांव, शहर, कस्बों में निकल पड़ते हैं और जिसे जरूरतमंद समझा कम्बल ओढाकर आगे बढ जाते है। संजय चौधरी ने कहा कि कोई व्यक्ति ठंड का शिकार न होने पाये इस बड़े उद्देश्य को लेकर पिछले 5 जनवरी से नियमित कम्बल वितरण का कार्य जारी है। कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने  पड़िया, जमदाशाही, गंधरिया गजराज, भुषुड़ी, सकरौली, सिहारी सरदहा, भानपुर बाजार, नरखोरिया बाजार, जिला अस्पताल में 5 जनवरीे से 13 जनवरी तक लगभग दो हजार जरूरतमंदों में  कंबल वितरण किया ।
कम्बल वितरण में मुख्य रूप से  विकास शर्मा, कामोद कुशवाहा, अनिल कुमार पाण्डेय, जयपाल सिंह  राठौड़, राकेश राजभर शिव प्रसाद चौधरी, मोहर चौधरी आदि ने सहयोग किया।