Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

बाग में जबरिया ग्राम पंचायत भवन का निर्माण न कराने की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के अमरौना निवासी तिलकराम ने उप  जिलाधिकारी सदर एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर माधवपुर ग्राम पंचायत भवन का निर्माण उनके बाग में न कराये जाने का आग्रह किया है। तिलकराम के पत्र पर उप जिलाधिकारी सदर ने तहसीलदार और लेखपाल को मौके की जांच करके नियमानुसार कार्रवाई और आख्या देने का निर्देश दिया है।
अमरौना निवासी तिलकराम ने सम्बंधित अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि जिल्द बनाते समय तत्कालीन चकबंदी अधिकारी ने गलत तरीके से उनके बाग में बिना अधिकार के 0-3-5 धुर 0.048 बंजर कायम कर दिया। बंजर की यह भूमि सड़क में निकल चुकी है। ग्राम प्रधान राजपती देवी कुछ लोगों के बहकावे में आकर बाग की जमीन पर जबरिया ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कराना चाहती है। पैमाइश के दौरान भी उक्त भूमि बाग की निकली इसके बावजूद ग्राम प्रधान ने जे.सी.बी. लगवाकर कुछ पेड़ उखड़वा दिया जिसका सूचना लालगंज थाना एवं पुलिस अधीक्षक से देकर न्याय दिलाने की मांग किया गया है। तिलकराम ने मांग किया है कि ग्राम पंचायत भवन का निर्माण उनके बाग में न कराकर अन्य खाली पड़ी बंजर भूमि पर कराया जाय। उन्होने इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग का आग्रह किया है।