Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अस्पतालों में यूनिसेफ ने स्थापित किया हैंडवाशिंग स्टेशन

जल स्वच्छता, संक्रमण से बचाव का दे रहे हैं प्रशिक्षण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के दिशा निर्देश के अनुरूप स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों पर संक्रमण से बचाव के लिए यूनिसेफ के जल एवं स्वच्छता (वॉश)  इकाई द्वारा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उन्नत हैंडवाशिंग स्टेशन स्थापित कराया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुये यूनिसेफ के राज्य सलाहकार सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला अस्पताल एवं महिला चिकित्सालय में हैंडवाशिंग स्टेशन स्थापित किये जा चुके हैं। फील्ड सुपरवाजर जय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र और चिकित्सालयों में जल एवं स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता के साथ ही निरन्तरता बनी रहे इस दिशा में यूनीसेफ लगातार सहयोग करेगा। बताया कि हैंडवाशिंग स्टेशन स्थापित करने के साथ ही चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सों को उसके उपयोग के प्रक्रिया के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।