Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

टैलेंट हंट परीक्षा के विजेताओं को मिला पुरस्कार

प्रतिभाओं को मिले विकास का अवसर–डा. संजय निषाद

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । कैबिनेटमंत्री डा. संजय निषाद ने कारवाँ फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी के सभागार में आयोजित टैलेंट हंट परीक्षा के विजेताओं में पुरस्कार वितरित करते हुये कहा कि इस अंचल के छात्र-छात्राओं में क्षमता की कमी नहीं हैं, उसे संवारने और सही दिशा देने की जरूरत है। कारवा का प्रयास सराहनीय है।
विजेताओं में स्मार्ट फोन, साईकिल, स्मार्ट वॉच, बैग, प्रमाण-पत्र, शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुये संजय निषाद ने कहा कि ज्ञान ही सबसे बड़ी पंूजी है, इसका सर्वत्र सम्मान होता है। जो प्रतियोगी किन्ही कारणों से सफल नहीं हो पाये उन्हें और अधिक परिश्रम कर आगे बढना चाहिये।
कारवाँ फाउण्डेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि ट्रस्ट की ओर से दो वर्गो में आयोजित टैलेंट हंट परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के कुल 1836 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 30 सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जूनियर वर्ग में  यूनिक साइंस एकेडमी के शिवांश सिंह प्रथम, कपिल गंगा पब्लिक स्कूल  के परितोष गुप्ता द्वितीय, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग   की जानवी मिश्रा ने तृतीय स्थान  प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज की ममता रानी वर्मा प्रथम श्री राम पब्लिक स्कूल की अदिति मिश्रा द्वितीय और  इंडियन पब्लिक स्कूल की सानवी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में  जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, विधायक गणेश चौहान, शिव हर्ष। किसान पीजी. कालेज की प्राचार्य रीना पाठक, कारवाँ संरक्षक मंडल से नीलम सिंह, विनय शुक्ला, पंकज श्रीवास्तव, रोली सिंह, सचिव अर्पण श्रीवास्तव ने विजेता छात्रों का  उत्साहवर्धन किया। ब्लैक एण्ड वाइट डाँस एकेडमी, डाँस की पाठशाला, तथा पंखुड़ी मिश्रा के एकल नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। मुख्य रूप से  मिस्बा उस्मानी, प्रतीक श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, अमन मिश्रा, अभिषेक ओझा, शौर्य प्रताप सिंह राणा, रजत सिंह, आशुतोष सिंह, रितिक, देवांश, स्तुति सिंह, साक्षी आदि ने कार्यक्रम संयोजन में योगदान दिया।