Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बाइक की चपेट से दो वृद्ध महिलाओं की मौत

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। अलग-अलग जगहों पर बाइक की चपेट में आने से दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। छावनी और पैकोलिया थाना क्षेत्र में हादसे हुए। थानाक्षेत्र के छावनी-अकला मार्ग पर बृहस्पतिवार को प्रतापपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आई बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया। हालांकि, गांव वालों की मदद से पुलिस ने बाइक तथा उसके चालक को ढूंढ लिया।
प्रतापपुर गांव की 75 वर्षीय सरोज पत्नी प्रेम सिंह बुधवार को शाम छह बजे सड़क पार करके अपने पट्टीदार के घर जा रही थीं। उसी बीच तेज रफ्तार से अकला गांव की तरफ जा रही बाइक की चपेट में वह आ गईं। वह सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें लगीं। इसकी जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही वृद्धा की मौत हो गई। एसओ दुर्गेश पांडेय ने बताया कि बाइक कब्जे में लेकर चालक पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दूसरी ओर, पैकोलिया थानाक्षेत्र के महेशगंज तिराहे के पास बृहस्पतिवार शाम को बाइक के चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सीतापुर जनपद के मिश्रिख थानाक्षेत्र के बेलहिया ताड़ा गांव निवासी 80 वर्षीय शहजादी पत्नी सोनू घुमंतू समुदाय की थीं। वह पैकोलिया थानाक्षेत्र के महेशगंज तिराहे के पास तिरपाल से डेरा डालकर बाग में रहती थीं। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वह तिराहे से सब्जी लेकर सड़क पार कर रही थीं।
तभी परसा तिराहे के तरफ से मोटरसाइकिल बभनान की तरफ जा रही थी। उसी की चपेट में आकर वह वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजवाया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक चालक मनोज कुमार निवासी धरमपुर थाना क्षेत्र परशुरामपुर को हिरासत में लिया गया है।