Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रोजगार मेले में 213 अभ्यर्थियों में 77 का चयन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन, माडल कॅरियर सेन्टर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  द्वारा विकासखंड विक्रमजोत परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने रोजगार मेला के आयोजन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विक्रमजोत सुनील कुमार कौशल उपस्थित रहें। उन्होेने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन कम्पनियां एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, होली हर्ब, एवं ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक ने एजेंट पद वैलनेस एडवाइजर और ब्लॉक ऑफिसर के पदों पर भर्ती हेतु प्रतिभाग किया गया।
कौशल विकास मिशन हर्रैया केंद्र के सेण्टर मैनेजर आर.बी. चैधरी ने केंद्र पर संचालित प्रशिक्षण के बारे मे जानकारी दिया तथा उनके द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्र हर्रैया में मैसर्स टेक्नो ओरिजंस प्राइवेट लिमिटेड सेंटर में हेल्थ केयर एडवांस जीडीए 1 वर्षीय निःशुल्क ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत 15 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस रोजगार मेले में 213 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया, जिसमें से 77 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंद्र वीर सिंह एमआईएस कौशल विकास केंद्र ने किया। इस अवसर ईशान प्रकाश सहायक रोजगार सहायता अधिकारी, पुरूषोत्तम चैधरी, पंकज कुमार श्रीवास्तव, मो० वसीम खान, प्रमोद कुमार व यंग प्रोफेशनल जय कुमार, लाल जी व विकास खंड के सभी कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।