Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

24 जनवरी को समारोहपूर्वक किया जायेंगा उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन 24 जनवरी को जनसहभागिता के साथ जनपद मुख्यालय स्तर पर पं0 भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी पे्रक्षागृह में समारोहपूर्वक किया जायेंगा। उक्त जानकारी प्र0 जिलाधिकारी/सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने दी है। उन्होने बताया है कि आयोजन का मुख्य थींम निवेश एवं रोजगार है। अतः निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठिया, रोड शो, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगा। उक्त कार्यक्रम को सम्पन्न कराने हेतु उपायुक्त उद्योग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही सेवायोजन, खादी ग्रामोद्योग, आई.टी.आई., कौशल विकास मिशन को भी विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी/प्रचार के लिए अधिकृत किया गया है।
उन्होने बताया है कि उप निदेशक कृषि तथा उद्यान के देख-रेख में कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा नवीनतम तकनीक पर आधारित कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी जायेंगी। श्रम, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी जायेंगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 04.00 बजे से किया जायेंगा, जिसके नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षाधिकारी होंगे।
उन्होने बताया कि 25 जनवरी को जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेंगा, जो जी-20 तथा उत्तर प्रदेश ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2023 के विषय से संबंधित होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ग्रामीण स्तर के खेलों खो-खो, कबड्डी, शूटिंगवाल, वाॅलीवाल आदि का आयोजन विद्यालय के छात्रों के माध्यम से किया जायेंगा।