Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

एक दिवसीय युवा जागृति कार्यशाला का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती ।  22 जनवरी 2023 को युग तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बस्ती जिले में एक दिवसीय युवा जागृति कार्यशाला का आयोजन गौरी दत्त धर्मशाला में आहूत है। जिसमें आज के युवाओ की समस्याओं के समाधान के लिए शान्तिकुंज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी श्रद्धेय आशीष सिंह जी, उ0प्र0 युवा प्रकोष्ठ के प्रान्तीय प्रभारी जय प्रकाश वर्मा, अयोध्या जोन के समन्वयक देशबन्धु तिवारी, जनपद के विभिन्न विद्यालयों, प्रतियोगी संस्थाओं के युवाओ, गायत्री परिवार के परिजनों को जीवन साधना के सूत्रों पर जागरूक करते हुए श्रेष्ठ नागरिक, नेक नागरिक, स्वस्थ युवा, शसक्त राष्ट, स्वावलम्बी युवा, समर्थ राष्ट्र आदि विषयों पर सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट बस्ती, डिवाइन इंडिया यूथ एसोसीएसन, युवा प्रकोष्ठ बस्ती के अनूप गौड़, विशाल श्रीवास्तव, रामकुमार वर्मा, आकाश वर्मा, नितेश सिंह, जगराम कश्यप, राम सागर वर्मा, सहित विभिन्न सदस्यों के सहयोग से प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक सम्पन्न होगा।